Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए 9 फूड सैंपल:मिड-डे मील, दूध और पुष्टाहार की जांच, कहा- खुले में रखीं चीजें खाने से बचें

    22 hours ago

    1

    0

    औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को दो बजे विभिन्न खाद्य पदार्थों के 9 नमूने एकत्र किए हैं। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा की गई। विभाग ने अजीतमल के रतनपुर गड़िया अट्सू रोड पर एक ई-रिक्शा से मिश्रित दूध का नमूना लिया। ककरिया अजीतमल स्थित एक निर्माण इकाई से चाऊमीन बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैदे का नमूना भी संग्रहीत किया गया। बिरूहूनी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय से मिड-डे मील के तहत तैयार की गई सब्जी और चावल के नमूने भी लिए गए।इसके अतिरिक्त, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत अजीतमल में वितरित होने वाली खाद्य सामग्री के पांच नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए। इनमें गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए दलिया मूंग दाल खिचड़ी प्रीमिक्स, 6-12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आटा बेसन हलवा प्रीमिक्स, धात्री महिलाओं के लिए आटा बेसन सोया बर्फी प्रीमिक्स, 03-06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आटा बेसन, और 01-03 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आटा बेसन हलवा प्रीमिक्स शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरूहूनी में छात्र-छात्राओं के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साफ-सफाई, पोषक तत्वों और खाद्य पदार्थों की जांच के घरेलू नुस्खे बताए गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने आम जनता से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में खुले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में साइबर कैफे से 80 हजार की चोरी:शटर तोड़कर 40 कीपैड मोबाइल, लैपटॉप और चार्जर ले गए चोर
    Next Article
    रावतपुर में नाले पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाए:भाजपा पार्षद और स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी; बंद पड़े नाले खुलवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment