Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में नाले पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाए:भाजपा पार्षद और स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी; बंद पड़े नाले खुलवाए

    23 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम ने शनिवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए नमक फैक्ट्री रोड पर नाले के ऊपर किए गए अवैध पक्के निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। भाजपा पार्षद सुभाष शुक्ला और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम की परिवर्तन टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और नाले पर बने अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर नाला पूरी तरह बंद मिला, जिसे तत्काल साफ कराया गया। नाला पाटकर बना लिए थे पक्के निर्माण स्थानीय लोगों के मुताबिक कई मकान मालिकों ने अपने घरों के सामने नाले को पाटकर उस पर पक्का निर्माण कर लिया था। इससे नाले की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी और बरसात के दौरान मुख्य सड़क पर पानी भर जाता था। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं सड़क किनारे फल विक्रेताओं के अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से आए दिन जाम की स्थिति भी बनी रहती थी। शिकायत के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई भाजपा पार्षद सुभाष शुक्ला और क्षेत्रीय नागरिकों ने इस समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद शनिवार को परिवर्तन दस्ता बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा और नाले पर किए गए पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर कब्जा हटाया। इस दौरान बंद पड़े नालों को भी खुलवाया गया, ताकि जल निकासी सुचारु हो सके। दोबारा कब्जा किया तो होगी कानूनी कार्रवाई नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा नाले पर अवैध निर्माण किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि नाले का पुनर्निर्माण ऊंचाई बढ़ाकर किया जाएगा और उस पर छोटी-छोटी पटिया लगाई जाएंगी, ताकि भविष्य में सफाई कार्य आसानी से कराया जा सके। अपर नगर आयुक्त बोले- जलभराव रोकना प्राथमिकता अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नालों पर बने पक्के निर्माण हटाए गए हैं, क्योंकि इनके कारण सफाई कार्य बाधित हो रहा था। बंद पड़े नालों की भी सफाई कराई गई है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान टैक्स सुपरिंटेंडेंट जयप्रकाश यादव, रेवेन्यू इंस्पेक्टर अभिजीत यादव, जोनल अधिकारी महेंद्र कुमार, परिवर्तन दस्ते के टीम लीडर सत्यवीर सिंह, अजय कुमार, मनोज सिंह, रामनरेश सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रावतपुर थाना पुलिस का भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए 9 फूड सैंपल:मिड-डे मील, दूध और पुष्टाहार की जांच, कहा- खुले में रखीं चीजें खाने से बचें
    Next Article
    मैनपुरी में कूलर से करंट लगने से 4 वर्षीय मासूम:सदर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में हुई घटना, परिवार में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment