Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग का छापा, 50 किलो खोया नष्ट:56 किलो कचरी जब्त, कई दुकानदार दुकान बंद करके भागे

    2 hours ago

    1

    0

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने खीरों थाना क्षेत्र के पाहो में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। गुरुवार को हुई छापेमारी में विभाग ने 156 किलोग्राम कचरी जब्त की और 50 किलोग्राम खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया। खोया के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पाहो बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। कई संदिग्ध दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच के दौरान, गुप्ता किराना स्टोर से दो बोरी रंगीन कचरी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, 50 किलोग्राम खोया को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पाहो निवासी सुंदर लाल पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार की दुकान से खोया का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि प्रयोगशाला रिपोर्ट में नमूने फेल पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र, सतेंद्र यादव और संजय त्रिपाठी शामिल रहे। खीरों थाना उपनिरीक्षक राज बहादुर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी- टकसाल सिनेमा शूटआउट में सुनवाई आज:पूर्व सांसद पर जानलेवा हमले का मामला, विधायक पर आरोप; 24 साल पहले चली थी गोलियां
    Next Article
    हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के सामने नागा खेल रहे होली:हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान के छत्र छाया अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा के लिए निकले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment