Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग ने 35 किलो नकली खोया नष्ट कराया:मिलावटी मिठाइयों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी

    19 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में मिलावटी मिठाइयों और नकली खोये के कारोबार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई की। बढ़नी और शोहरतगढ़ क्षेत्र में छापेमारी के दौरान टीम ने 35 किलो संदिग्ध और अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा खोया नष्ट किया। इस कार्रवाई से बाजार में नकली और असुरक्षित खोये से मिठाइयां बनाने का खुलासा हुआ है। विभाग की टीम ने दो स्थानों से खोये के नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए हैं। मौके पर मिला खोया गंदगी और अस्वच्छ माहौल में रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। हालांकि, विभाग ने खोया नष्ट कर कार्रवाई का दावा किया है, लेकिन जिले के अन्य बाजारों में स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। जिले के लगभग हर चौराहे, बाजार और सड़क किनारे खुले में मिठाइयां बेची जा रही हैं। खोया, बर्फी, पेड़ा और लड्डू जैसी मिठाइयां बिना ढंके धूल और मक्खियों के संपर्क में रहती हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। इसके बावजूद नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की कमी स्पष्ट दिखती है। बाजार में नकली खोये के अलावा डुप्लीकेट पनीर की बिक्री भी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता केवल त्योहारों तक सीमित रहती है। उनका कहना है कि सालभर मिलावटखोर बेखौफ होकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते रहते हैं, जबकि विभाग केवल त्योहारों पर औपचारिक छापेमारी करता है। मंगलवार की कार्रवाई ने मिलावट के बड़े नेटवर्क को उजागर किया है। हालांकि, जब तक पूरे जिले में लगातार और सख्त निगरानी नहीं होगी, तब तक हर चौराहे पर खुलेआम मिलावटी मिठाइयों का यह कारोबार जारी रहने की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में फेफड़ों की भाषा समझेगा वेंटिलेटर:20 सेकंड में खुद सेट करेगा इलाज, GSVM बना प्रदेश का पहला AI मेडिकल कॉलेज
    Next Article
    मुनि सुधासागर महाराज ललितपुर पहुंचे:सदर विधायक सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की अगवानी, लागौन में निकली शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment