Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खोड़ा में युवक की संदिग्ध मौत:किराए के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला

    11 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान कौशांबी निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश घटना से एक दिन पहले ही खोड़ा में कमरा किराए पर लेने आया था। उसने एक मकान मालिक से कमरा मांगा था, लेकिन मकान मालिक ने उसे कमरा देने से मना कर दिया था। बताया जा रहा है कि देर रात मकान मालिक एक शादी समारोह में चला गया था, जिसके बाद आकाश दोबारा उसी मकान पर पहुंचा। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने कमरे के अंदर संदिग्ध गतिविधि देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश अविवाहित था और एक कैंटीन में चाय बनाने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में हाईटेंशन से झुलसी महिला को मिली सहायता:डीएम ने 50 हजार रुपए और गांव में रोजगार दिलाने के दिए निर्देश
    Next Article
    मथुरा में दुकान खाली कराने पहुंचे अधिकारी:बिना आदेश कार्रवाई का आरोप, लोगों ने किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment