Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडूफेस्ट कॉर्निवॉल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:खीमपुर-खीरी में रॉकेट लॉन्च रहा मुख्य आकर्षण, कई मॉडल्स भी हुए प्रदर्शित

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर-खीरी के लॉ मटीना स्कूल में एडूफेस्ट कॉर्निवॉल-2026 का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें रॉकेट लॉन्च मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता व स्कूल के वॉयस चेयरमैन अनस रशीद और प्रबंधक असद रशीद ने फीता काटकर किया। वॉयस चेयरमैन अनस रशीद ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है, जिससे उनका उत्साह बढ़ता है। प्रबंधक असद रशीद ने विद्यालय के बहुमुखी विकास पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान और कंप्यूटर विषयों से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। उन्होंने अभिभावकों और अतिथियों को अपने मॉडलों के बारे में रोचक जानकारी दी। आगंतुकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कॉर्निवॉल में मेज ऑफ मूव्स, मेमोरी गेम, पिन द विन, हिट द टार्गेट और पॉप अ बलून जैसे कई खेल स्टॉल लगाए गए, जिनका बच्चों और बड़ों ने दिनभर आनंद लिया। सेल्फी पॉइंट और डूडल आर्ट भी आकर्षण का केंद्र रहे। शहर के कई प्रतिष्ठानों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल ने भी कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम का सबसे विशेष आकर्षण एस्ट्रो पाठशाला द्वारा किया गया रॉकेट लॉन्च रहा। टीम ने चार रॉकेट लॉन्च किए, जिससे उपस्थित बच्चे और अभिभावक रोमांचित हो उठे। रॉकेट लॉन्च होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। देर शाम तक चले इस आयोजन में वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह, कवि आशीष शुक्ल ‘अनिल’, समाजसेवी अंकुर शुक्ल, पूर्व सपा एमएलसी शशांक यादव, सपा नेता भूपेन्द्र सिंह वर्मा, कांग्रेस नेता मोनिस अली नकवी, एआईसीसी सदस्य डॉ. रवि शंकर अवस्थी, स्कूल के फाउंडर अब्दुल हसीब, प्रधानाचार्या जसप्रीत कौर, मैनेजर आकिफ अली, को-ऑर्डिनेटर सरफराज सिद्दीकी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटी हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बिजनौर में हुआ हादसा, दो साथी गंभीर रूप से घायल, ट्रिपलिंग करते जा रहे थे
    Next Article
    बहराइच में UGC बिल के विरोध में पोस्टर:प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग, 'यूपी तुमसे बैर नहीं' के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment