Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन:कांग्रेस अध्यक्ष ने कल पटना में कहा था- मोदी का बाप भी जाएगा; शिकायत दर्ज

    9 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा वाले बयान को लेकर भाजपा ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं, कांग्रेस के कई नेता इस मामले में सफाई देकर खड़गे का बचाव कर रहे हैं। खड़गे ने रविवार को पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में यह बयान दिया था। उन्होंने तीन बार यह बात दोहराई थी। एक व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे, जिसके जवाब में खड़गे ने यह टिप्पणी की थी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी। इसी मामले को लेकर बिहार के पटना में शिकायत दर्ज हुई है। BJP कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने खड़गे से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा- खड़गे मेरी बात नहीं समझे मोदी नहीं जाएंगे, कहने पर जिस शख्स को पीटा गया, वह कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है। उसका नाम संतोष है। पिटाई के दौरान वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसे बचाया और बाहर ले गई। संतोष ने मीडिया से कहा- खड़गे उनकी बात समझ नहीं पाए। मैंने कहा था शांत बैठने से मोदी नहीं जाएगा। राहुल समेत विपक्ष ने सभी बड़े नेताओं को यह बात समझनी होगी। मोदी तब ही जाएंगे, जब विद्रोह होगा। भाजपा बोली- इनकी कार्यशैली माफियाओं जैसी भाजपा ने X पर खड़गे का वीडियो शेयर करके लिखा- कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग प्रतीत होती है। शाह बोले- कांग्रेस रोज अभद्रता की सीमाएं पार कर रही है राजनाथ सिंह बोले- बयान दुर्भाग्यपूर्ण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता से सार्वजनिक जीवन में संयम और जिम्मेदारी के साथ बयान देने की उम्मीद की जाती है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल उनके पद की गरिमा के खिलाफ है और इससे कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर भी सवाल उठते हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- भाजपा को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा नेताओं को भी उसी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए, जिस भाषा में वे कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह राहुल गांधी, सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी के खिलाफ बयान देते रहे हैं। बीजेपी नेताओं को यह गलतफहमी थी कि उनके बयानों का जवाब नहीं मिलेगा, लेकिन अब उन्हें भी उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा। बिहार में पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे गए थे बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त 2025 को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके विरोध में बिहार बंद किया गया और प्रदर्शन भी किए गए थे। पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता में मारपीट भी हुई थी। कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई थी। पीएम मोदी पर बयान के बाद खड़गे गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं… सोर्स-गूगल ट्रेंड्स ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राज ठाकरे ने सोशल मीडिया से पीएम की डॉक्यूमेंट्री हटाई, कहा- मुंबई पुलिस की अपील पर फैसला लिया महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया से एक डॉक्यूमेंट्री हटा दी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर बनाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जज का नाबालिग बेटा 200kmph स्पीड से मर्सिडीज चलाता था:रील्स डिलीट कीं; केरलम में इंजीनियर की मौत पर कहा था- पहली बार कार चलाई
    Next Article
    जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का आदेश:संविधान मंजूर होने के 15 दिन के भीतर वोटिंग; दो हफ्ते से भूख हड़ताल पर छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment