Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kochi Metro का नाम बदलने की कोई मंजूरी नहीं दी: केरल सीएम VD Satheesan

    2 hours from now

    1

    0

    केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने ‘कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड’ का नाम बदलकर ‘केरल मेट्रो रेल लिमिटेड’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है और उसे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। सतीशन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र उत्तर परवूर में संवाददाताओं से कहा कि कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने राज्य सरकार से परामर्श किए बिना बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव के संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है।सरकार से परामर्श किए बिना एकतरफा बातें कही गई हैं। सरकार के साथ अब तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। यह सरकार के विचाराधीन भी नहीं है।’’ सतीशन ने कहा कि उन्हें इस प्रस्ताव के बारे में शुक्रवार सुबह अखबारों में प्रकाशित खबरों के माध्यम से पता चला।उनकी यह टिप्पणी केएमआरएल द्वारा नाम बदलने के प्रस्ताव से संबंधित विज्ञप्ति जारी किए जाने के एक दिन बाद आई है। इसके बाद एर्नाकुलम के सांसद हिबी ईडन ने इस कदम का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। सतीशन ने कहा, ‘‘अगर वे सरकार को बताए बिना अपने स्तर पर इस बारे में सोचते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं?हमें उस पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है।’’ ओणम उत्सव के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण दुख और उदासी बनी हुई है, लेकिन लोग अपने दुखों को भुलाकर त्योहार मनाने के लिए एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार भी पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। इतने बड़े वित्तीय संकट से गुजरने के बावजूद, सरकार ओणम का उत्साह कम किए बिना लोगों के साथ खड़े रहने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।’’ सतीशन ने कहा कि ओणम को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी पेंशन का वितरण पहले ही कर दिया जाएगा।केरल में इस महीने की शुरुआत में मानसून की बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं हुई थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajasthan Assembly में Congress विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित
    Next Article
    POCSO Court ने Tamil Nadu में 4 नाबालिगों के उत्पीड़न के मामले में उपदेशक को दी मौत की सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment