Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Assembly में Congress विधायकों का हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित

    2 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की बैठक को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की बैठक प्रश्नकाल के दौरान बारह बजे तक स्थगित की गई। एक बार के स्थगन के बाद बैठक शुरू हुई और शून्यकाल में कार्यवाही थोड़ी देर चली लेकिनकांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच इसे एक बजे तक स्थगित कर दिया गया।सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के विधायकों को भवन के नियमित दरवाजे से अंदर नहीं आने देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसकी जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों को उठाना चाहता है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी और कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस पर बात होगी।इस बीच कांग्रेस के सदस्य उठकर नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की ओर से इस पर विरोध जताया गया और सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सदस्यों से शांत रहने और कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन अपनी बात का असर न होते देख उन्होंने बैठक 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।एक बार बाधित होने के बाद बारह बजे जब सदन की कार्यवाही पुन: शुरू हुईतो कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी व हंगामा फिर शुरू कर दिया। अध्यक्ष देवनानी ने सदस्यों से शून्यकाल की कार्यवाही चलने देने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष जूली ने कुछ बोलना चाहा तो देवनानी ने कहा कि वह शून्यकाल के बाद दोनों पक्षों को बोलने का अवसर देंगे।देवनानी ने हंगामे के बीच ही कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन फिर उन्होंने बैठक एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके पहले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद वे सदन में गए।कांग्रेस के विधायक कल बृहस्पतिवार को भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में बंद TMC नेता सुजीत बोस के वकील जबरन चैंबर में देखना चाहते थे रिकॉर्ड, जज ने खुद को केस से किया अलग
    Next Article
    Kochi Metro का नाम बदलने की कोई मंजूरी नहीं दी: केरल सीएम VD Satheesan

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment