Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत

    16 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के कोटा में भीमगंजमंडी पुलिस थाना क्षेत्र के राम मंदिर गली में सिलेंडर लीक होने के कारण डेयरी में लगी आग की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे से आक्रोशित परिजनों ने एमबीएस महाराव भीम सिंह (एमबीएस)अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।पुलिस ने बताया कि मृतक लेखराज केवट विनोद गुप्ता की मधुर दूध डेयरी में काम करता था। कोटा शहर के एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार को लेखराज और एक अन्य कर्मचारी डेयरी में थे, तभी गैस पाइप ठीक करने के बाद लेखराज ने जैसे ही बर्नर जलाया, वहां आग लग गई। मिश्रा ने बताया कि जैसे ही आग की लपटें उठीं, दूसरा कर्मचारी दरवाजे से बाहर भाग गया, जबकि लेखराज एक अलमारी के ऊपर चढ़ गया।वह बच नहीं सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उप दमकल आयुक्त राकेश व्यास ने बताया कि डेयरी में तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं, और आग बुझने के बाद लेखराज का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह, लेखराज के परिजनों ने मुआवजे के तौर पर 30 लाख रुपये की मांग की और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।मिश्रा और कोटा के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट कपिल शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘परिवार को मनाने की कोशिशें चल रही हैं। उनके आरोपों के आधार पर डेयरी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।हालांकि, वे अब भी पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत
    Next Article
    Goa में Congress और GFP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन वार्ता शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment