Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kota News: ज्वेलरी शॉप से 70 लाख की चोरी कर दिल्ली भागे बदमाश, पुलिस ने दो को दबोचा, सरगना फरार

    1 hour from now

    1

    0

    Kota Sultanpur Jewellers Theft Case: कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से 60 से 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर दो आरोपियों आदिल और आफताब उर्फ बग्गू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सलीम नकबजन गैंग ने अंजाम दिया था. बदमाश महाराष्ट्र की फर्जी नंबर प्लेट लगी निसान सनी कार से आए थे. पुलिस ने घटनास्थल और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 28 से 30 घंटे के तकनीकी विश्लेषण के बाद कार की गतिविधियों का पता लगाया. जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद मुंबई लेन से यू-टर्न लेकर दिल्ली भाग गए थे. पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में सलीम और इमरान के साथ वारदात करना स्वीकार किया है. गैंग के सरगना सलीम और इमरान अभी फरार हैं. पुलिस चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    साहित्यकार वेद राही का 93 साल की उम्र में निधन, साहित्य अकादमी पुरस्कार से थे सम्मानित
    Next Article
    बेटे को बहाने से भेजा घर के बाहर, फिर ऑस्‍ट्रेलिया से लौटी पत्‍नी का उतार दिया मौत के घाट, वहशी पति गिरफ्तार

    Related क्राइम Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment