Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kudo Tournament: अभिनेता Akshay Kumar के निरंतर सहयोग की हर्ष संघवी ने की प्रशंसा

    4 hours ago

    5

    0

    गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने पिछले सात-आठ वर्षों से लगातार एक अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट के आयोजन में सहयोग करने के लिए रविवार को अभिनेता अक्षय कुमार की सराहना की और कहा कि इस खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। संघवी ने 18वें अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट के दौरान अभिनेता, महाराणा ऑफ मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तथा उनकी पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ की उपस्थिति में यह बात कही। संघवी ने कहा, ‘‘अपनी सफलता और व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अक्षय कुमार पिछले सात-आठ वर्षों से बिना एक भी वर्ष चूके लगातार अपना समय दे रहे हैं और कूडो टूर्नामेंट के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं, जो इसके प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा कि फिटनेस, अनुशासन और समर्पण के मामले में अक्षय कुमार आज के युवाओं के लिए एक बेहतरीन आदर्श हैं।कूडो जापान में 1981 में शुरू की गई एक आधुनिक और मिश्रित मार्शल आर्ट खेल है। कुमार ने संघवी का आभार व्यक्त किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अपना योगदान देने वाले 300 से अधिक रेफरी, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mumbai में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने वाले आरोपी को Lawrence Bishnoi गिरोह के साथी ने जोड़ा था
    Next Article
    अभिनेता Sharad Kapoor ने फिल्म जगत से मांगी मदद, कहा डिप्रेशन से जूझ रहा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment