Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ladakh में Leh और Kargil निकाय चुनाव 21 नवंबर को, अधिसूचना 29 अक्टूबर को आएगी

    3 hours from now

    1

    0

    लद्दाख के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने लेह और कारगिल की नगर निकाय समितियों के 38 वार्ड के लिए 21 नवंबर को चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की। इस केंद्रशासित प्रदेश में पिछला पंचायत और नगर निकाय चुनाव 2018 में हुआ था, जब यह पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य का हिस्सा था। दोनों निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) राहुल शर्मा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लेह (21 वार्ड) और कारगिल (17 वार्ड) की नगर निकाय समितियों की मतदाता सूची बृहस्पतिवार को प्रकाशित की गई तथा इसके लिए अर्हता तिथि एक अक्टूबर निर्धारित की गई थी। प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नगर निकाय चुनावों की अधिसूचना 29 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख पांच नवंबर होगी। इसके मुताबिक, नामांकन पत्रों की जांच छह नवंबर को होगी और उम्मीदवार नौ नवंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।चुनाव चिह्नों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन भी नौ नवंबर को होगा। इसके बाद 21 नवंबर को मतदान होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 नवंबर तक संपन्न कर ली जाएगी।ये चुनाव जम्मू-कश्मीर नगरपालिका अधिनियम, 2000 और जम्मू-कश्मीर नगर समिति (निर्वाचन) नियम, 2003 के प्रावधानों के अनुसार कराए जा रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में LDF छात्र संगठनों का विरोध, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
    Next Article
    MCD दिल्ली में भूजल सुधारने के लिए पुनर्जीवित करेगा 314 साल पुराना मुगलकालीन तालाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment