Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lawrence Bishnoi-Godara Gang के नाम पर नूंह के BJP नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

    31 minutes ago

    1

    0

    नूंह के भाजपा नेता और पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष जाहिद हुसैन को कथित तौर पर फोन करके पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस-गोदारा गिरोह से जुड़ा बताया।हुसैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई। हुसैन के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने खुद को गोदारा गिरोह से जुड़ा बताया और पांच करोड़ रुपये की मांग की। हुसैन ने कहा, ‘‘करीब एक से डेढ़ मिनट बाद आरोपी ने फोन काट दिया।इसके कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन किया और हां या नहीं में जवाब देने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर जल्द रकम का इंतजाम नहीं किया गया तो मुझे मार दिया जाएगा। इसके बाद मैंने नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले की जानकारी दी।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फोन कॉल के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।मोबाइल नंबर के जरिये आरोपी के निवास स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को जल्द ही खोजकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान
    Next Article
    Pune में शिवसेना MLC Neelam Gorhe के बंगले में चोरी, आरोपी छात्र गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment