Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान

    21 minutes ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मुजफ्फरनगर में 9.0 मिलीमीटर और मेरठ में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुरादाबाद में हल्की बारिश हुई जबकि इन स्थानों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश दर्ज नहीं हुई। इस बीच, प्रदेश में लगातार हुई बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और निगरानी कार्य तेज कर दिए हैं।सरकार ने सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। बयान में बताया गया कि जलभराव वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी तथा पानी उतरने के बाद तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रामक बीमारियों के खतरे को रोका जा सके। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में जलभराव, जल निकासी, स्वच्छता और बीमारियों की रोकथाम के इंतजामों का जायजा लिया।उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में सफाई और जनसुविधाओं को बेहतर करने तथा प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी, उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meerut Police ने केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया वीडियो के बाद गश्त तेज
    Next Article
    Lawrence Bishnoi-Godara Gang के नाम पर नूंह के BJP नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment