Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LDA के प्लॉट-फ्लैट के लिए 3 बैंकों से मिलेगा लोन:रजिस्ट्रेशन वाला पैसा भी बैंक कर्ज में देंगे, BOI से नया करार हुआ

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की संपत्तियों (प्लॉट-फ्लैट) के लिए 3 बैंकों से लोन मिल सकेगा। LDA ने नए बैंक BOI से भी करार कर लिया है। अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अलावा बैंक ऑफ इंडिया से भी सुविधा मिल सकेगी। ग्राहकों को इन बैंकों से प्लॉट-फ्लैट का लोन कराने से पहले लगने वाली रजिस्ट्रेशन फीस का पैसा भी मिल जाएगा। स सुविधा से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके पास एक साथ पूरी रकम जमा करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू होने के बाद आवेदकों को लोन लेने के लिए एक और विकल्प मिल गया है। वरुण विहार योजना में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा भी संचालित हो रही है। रजिस्ट्रेशन की रकम जुटाने की जरूरत नहीं अब तक बैंक संपत्ति आवंटित होने के बाद आवंटन पत्र के आधार पर बाकी रकम जमा करने के लिए लोन देते थे। लेकिन रजिस्ट्रेशन के समय जमा की जाने वाली रकम के लिए यह सुविधा नहीं थी। ऐसे में जिन लोगों के पास रजिस्ट्रेशन की पूरी रकम नहीं होती थी, उनके लिए LDA की योजनाओं में आवेदन करना मुश्किल हो जाता था। नई व्यवस्था के तहत अब आवेदक रजिस्ट्रेशन की रकम जमा करने के लिए भी बैंक से लोन ले सकेंगे। इससे उन्हें एक साथ पूरी रकम का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा। LDA को उम्मीद है कि इस सुविधा से अधिक लोगों के लिए उसकी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में आवेदन करना आसान होगा। संपत्ति मिलने पर बाकी रकम के लिए भी आसान होगी प्रक्रिया LDA के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संपत्ति आवंटित होने के बाद बाकी रकम जमा करने के लिए लोन लेने की प्रक्रिया भी आसान होगी। आवंटन पत्र के आधार पर लोन लेने के दौरान आवेदकों को दोबारा लंबी कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। इससे उनका समय बचेगा और प्रक्रिया में होने वाली परेशानी कम होगी। संपत्ति नहीं मिली तो बैंक को वापस होगी रजिस्ट्रेशन फीस अगर किसी आवेदक को संपत्ति आवंटित नहीं होती है, तो बैंक के माध्यम से जमा की गई रजिस्ट्रेशन धनराशि LDA संबंधित बैंक को वापस कर देगा। इससे आवेदक की जमा रकम लौटाने की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी रहेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के समय आर्थिक मदद देना और लोन से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धान खरीद न होने पर किसानों ने हाईवे किया जाम:सरकारी क्रय केंद्र चालू करने, ऑनलाइन खाद व्यवस्था हटाने की मांग; एसडीएम के आश्वासन पर माने
    Next Article
    डीएम ने निर्माण कार्यों में देरी पर ठेकेदार को फटकारा:टाउनहाल में सुरक्षा अनदेखी पर जताई नाराजगी, ड्रेनेज और सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment