Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धान खरीद न होने पर किसानों ने हाईवे किया जाम:सरकारी क्रय केंद्र चालू करने, ऑनलाइन खाद व्यवस्था हटाने की मांग; एसडीएम के आश्वासन पर माने

    13 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत की पूरनपुर मंडी में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने धान खरीद में देरी और खाद वितरण की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। यह दोपहर 12 बजे से मंडी परिसर में शुरू हुआ।शाम 4 बजे नाराज किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने इसका नेतृत्व किया। किसानों ने कहा कि सरकारी धान खरीद समय पर शुरू न होने से उन्हें अपनी उपज बिचौलियों को कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों को तुरंत चालू करने, प्रतिदिन 600 क्विंटल धान तौलने और खरीद सीमा 37 से बढ़ाकर 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग की। रविवार को भी धान खरीद जारी रखने और राइस मिलों के स्टॉक व नमी यंत्रों की जांच की बात कही। खाद वितरण की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का भी विरोध हुआ। किसानों ने पोर्टल व सर्वर की तकनीकी समस्याओं से परेशानी बताई। उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था हटाकर खतौनी के आधार पर सीधे खाद देने की मांग की। शाम करीब 4 बजे किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम मयंक गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम के समझाने पर जाम खुला और यातायात फिर से चालू हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां विशालाक्षी को शृंगार सामग्री अर्पित:काशी विश्वनाथ मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ, गूंजे वैदिक मंत्र
    Next Article
    LDA के प्लॉट-फ्लैट के लिए 3 बैंकों से मिलेगा लोन:रजिस्ट्रेशन वाला पैसा भी बैंक कर्ज में देंगे, BOI से नया करार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment