Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लैंडिंग से पहले फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश:पायलट हवा में ले गया, 15 मिनट बाद लौटा; काशी में आरोपी बोला- भूत का साया

    4 hours ago

    2

    0

    वाराणसी एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आ रहे इंडिगो के विमान की लैंडिंग के दौरान शनिवार रात 10:20 बजे एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। केबिन क्रू ने उसे ऐसा करते देख लिया और यात्री को रोका। इसकी जानकारी विमान के कैप्टन को दी गई। पायलट ने एहतियातन विमान को दोबारा हवा में ले जाकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को जानकारी दी। एटीसी ने एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। करीब 15 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया। लैंडिंग के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने यात्री को हिरासत में ले लिया। आरोपी मोहम्मद अदनान मऊ जिले का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि वह गोवा घूमने गया था। पता नहीं मैंने ऐसा क्यों किया। मेरे ऊपर भूत का साया है। उसे अंदाजा नहीं था कि एक बटन दबाने से विमान का दरवाजा खुल सकता है। जानिए पूरा मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E-185 ने शनिवार रात सवा आठ बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी थी। सफर शुरू होने के महज 15 मिनट बाद अदनान ने इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ की, लेकिन क्रू ने उसे समझाकर शांत कर दिया था। बाद में वह आराम से अपनी सीट पर बैठा रहा। इसके बाद विमान वाराणसी पहुंचा। रात 10:20 बजे विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। केबिन क्रू ने यात्रियों को लैंडिंग की सूचना दी। इसी दौरान अदनान ने फिर से इमरजेंसी एग्जिट के लिए बटन दबाने की कोशिश की। क्रू ने तुरंत पायलट को सूचना दी। पायलट विमान को फिर से हवा में ले गया। इसके बाद रात 10:35 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, घरवालों को सूचना दी गई फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इंडिगो के सुरक्षा प्रबंधक देवांशु प्रताप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मऊ में रहने वाले अदनान के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। 6 महीने पहले भी हुई थी ऐसी घटना 6 महीने पहले भी बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। उसने दरवाजे में पासकोड डालने की कोशिश भी की, लेकिन कैप्टन ने हाईजैक के डर से दरवाजा नहीं खोला। केबिन क्रू ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ के लोग भी उठकर आ गए। एयरलाइंस कर्मियों ने उन्हें फटकार लगाते हुए सीट पर बैठाया था। कैप्टन ने ATC को इसकी जानकारी दी। ATC ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को बताया। विमान के वाराणसी में लैंड होते ही CISF ने आरोपी और उसके 8 साथियों को हिरासत में ले लिया था। पढ़ें पूरी खबर ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या:घर से खींचकर ले गए दबंग, लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल: ओली के बाद पूर्व PM शेर बहादुर देउवा पर बालेन शाह का एक्शन
    Next Article
    मेरठ में 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट' में पहुंचे पंजाब CM:महाराज सूरजमल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण; 2 हजार ट्रैक्टरों से पहुंचे जाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment