Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU ने 25 टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लिया:पोषण पोटली दी, डॉक्टर सूर्यकांत बोले- एक मरीज 15 को संक्रमित कर सकता है

    3 hours ago

    1

    0

    KGMU के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रग रेजिस्टेंट टीबी केयर के तत्वावधान में हाईवे हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के सहयोग से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 25 टीबी से पीड़ित बच्चों को गोद लिया। उन्हें पोषण पोटली प्रदान की गई। विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकान्त ने कहा- टीबी रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। आज भी टीबी मरीजों, खासकर महिलाओं और बच्चों को परिवार व समाज से अकेलापन और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। बच्चों के मामले में तो अन्य बच्चे उनके साथ बैठने या खेलने से भी कतराते हैं। मरीजों को इस समय परिवार और समाज के सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। डाॅ. सूर्यकान्त ने जोर देकर कहा कि टीबी को छुपाएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें। बाहर निकलते समय मरीज और उनके परिजनों को मास्क जरूर लगाना चाहिए। लक्षण दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया अगर दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बलगम या खून वाली खांसी, सीने में दर्द, सांस लेने या खांसते समय दर्द, सांस फूलना, लंबे समय तक बुखार, रात में पसीना, थकान, भूख न लगना और बिना वजह वजन घटना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी टीबी केंद्र, जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। 500 मरीजों को गोद ले चुका विभाग केजीएमयू कुलपति डाॅ. सोनिया नित्यानन्द ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए डाॅ. सूर्यकान्त को बधाई दी। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग निक्षय मित्र योजना में अव्वल है। मरीजों को पोषण और चिकित्सकीय सहायता देती है, बल्कि उनके मनोबल को भी मजबूत करती है, जो टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी। 15 ग्राम पंचायत में काम कर रहा केजीएमयू वर्ष 2019 से एक गांव और एक स्लम एरिया को भी गोद लिया गया है। केजीएमयू ने अब तक लगभग 15 ग्राम पंचायतों को गोद लिया है। निक्षय मित्र योजना के जरिए समाज के विभिन्न वर्ग टीबी मरीजों की मदद कर सकते हैं, जो टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूत बनाती हैं। कार्यक्रम में केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग से डाॅ. अंकित कुमार, हाईवे हॉस्पिटल के प्रबंधक डाॅ. मनोज कुमार सिंह, विवेक सिंह, अंजनेय सिंह, रजनी मिश्रा, सोनाली विश्वकर्मा, एनटीईपी टीम के एसटीएस अमन भारती, टीबीएचवी बृजेंद्र सिंह, ममता आदि मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 लाख दीपों से जगमगाएंगे चित्रकूट के घाट:मंदाकिनी के किनारे होगा दीपदान, हाथी-घोड़े पहुंचे; बारिश के चलते घाट पर सन्नाटा पसरा
    Next Article
    लिफ्ट देकर जेब काटी, पुलिस ने चोर को पकड़ा:युवक से 20 हजार की टप्पेबाजी का पुलिस ने किया खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment