Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिगामेंट इंजरी के लिए हायर सेंटर रेफर अखिलेश दुबे:कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन लेवल बढ़ा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती एडवोकेट अखिलेश दुबे की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जेल में बंद अखिलेश दुबे को 6 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें बीपी, शुगर और घुटने में तेज दर्द की शिकायत थी। स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें तुरंत उर्सला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। उनका इलाज हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उनके हार्ट की जांच के साथ-साथ एमआरआई भी कराया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को प्राप्त हुई। एमआरआई में घुटने में लिगामेंट इंजरी की पुष्टि एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि उनके घुटने में लिगामेंट इंजरी है। इसे देखते हुए उर्सला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मिश्रा ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, फिजीशियन डॉ. शैलेन्द्र तिवारी की देखरेख में उनका यूटीआई संक्रमण और सेप्टीसीमिया का इलाज अभी भी जारी है। ऑक्सीजन लेवल बेहतर, लेकिन संक्रमण का खतरा डॉक्टरों के मुताबिक, पहले की तुलना में अब अखिलेश दुबे की हालत में सुधार हुआ है। उनका ऑक्सीजन लेवल पहले से बेहतर हो गया है और अन्य जरूरी पैरामीटर भी स्थिर हो रहे हैं। हालांकि, संक्रमण को देखते हुए अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है, इसलिए डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की हालत फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने तक इलाज और निगरानी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अग्निशमन स्मृति दिवस, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू:एसएसपी ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली निकाली
    Next Article
    5 स्टार होटल में सेमिनार कर ठगे 12 लाख:रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा, एमटी-5 नामक एप डाउनलोड कराकर जीता भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment