Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अग्निशमन स्मृति दिवस, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू:एसएसपी ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली निकाली

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में अग्निशमन स्मृति दिवस और अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत पर रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोक परेड, मौन धारण, प्रभातफेरी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए तथा आम लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन रैली भी निकाली गई। शहीदों को श्रद्धांजलि और शोक परेड मंगलवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में आयोजित कार्यक्रम में 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एसएस फोर्ट स्टिकिन मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन धारण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही शोक परेड का आयोजन कर शहीदों के बलिदान को सम्मान दिया गया। जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अग्निशमन स्मृति दिवस के साथ ही अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत भी की गई। इसके तहत जिला के सभी फायर स्टेशनों पर शोक परेड, प्रभातफेरी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मियों को आग से बचाव के उपाय, आवश्यक सावधानियां और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले कदमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य अग्निकांड को रोकना और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अग्निशमन रैली से दिया सुरक्षा का संदेश कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के उपायों, समय रहते आग पर काबू पाने और नुकसान को कम करने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि फायर सर्विस के पहुंचने से पहले शुरुआती प्रयासों से जनहानि और आर्थिक नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजघाट के बाद अब गोरखनाथ ओवरब्रिज की मरम्मत:1 महीने तक पुल पर बंद रहेगी आवाजाही, PWD ने ट्रैफिक पुलिस को भेजा लेटर
    Next Article
    लिगामेंट इंजरी के लिए हायर सेंटर रेफर अखिलेश दुबे:कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती, ऑक्सीजन लेवल बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment