Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में खाली मिला पर्चा काउंटर:फर्रुखाबाद में सीएमएस ने लगाई फटकार; दो मिनट बाद पहुंचा कर्मचारी

    1 day ago

    3

    0

    फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी के पर्चा काउंटर पर कर्मचारी गायब मिला। काउंटर खाली देखकर सीएमएस ने तत्काल वहां कर्मचारी भेजने के निर्देश दिए। करीब दो मिनट बाद कर्मचारी पहुंचा और मरीज का पर्चा बनाया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएमएस ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह इमरजेंसी पहुंचे और वार्ड में भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसी दौरान इमरजेंसी गेट पर एक मरीज के तीमारदार ने उन्हें फाइल देकर पर्चा बनवाने की बात कही। सीएमएस ने पर्चा काउंटर की ओर इशारा किया तो तीमारदार ने बताया कि वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। काउंटर खाली देखकर सीएमएस ने तत्काल कर्मचारी भेजने को कहा। दो मिनट बाद पहुंचा कर्मचारी, बनाया मरीज का पर्चा सीएमएस के निर्देश के करीब दो मिनट बाद कर्मचारी काउंटर पर पहुंचा। इसके बाद मरीज का पर्चा बनाया गया। सीएमएस ने इमरजेंसी के अंदर जाकर वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। इस दौरान एक मॉनिटर चालू मिला, जिस पर उन्होंने उसे बंद करने के निर्देश दिए। प्रथम तल के वार्ड में मरीजों से पूछी सुविधाएं इसके बाद सीएमएस प्रथम तल पर बने वार्ड में पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के बारे में जानकारी ली। मरीजों से डॉक्टरों के नियमित राउंड और इलाज की व्यवस्था के बारे में भी पूछा। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। सीएमएस ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा और जरूरी निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में मिलावटी बत्तीसा बनाने का वीडियो:मैदे में केमिकल और रंग मिलाने का आरोप, खाद्य विभाग की निगरानी पर सवाल
    Next Article
    1.50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर की गर्लफ्रेंड अरेस्ट:बॉयफ्रेंड के जेल जाने के बाद चाय की दुकान से बेच रही थी मादक पदार्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment