Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर की गर्लफ्रेंड अरेस्ट:बॉयफ्रेंड के जेल जाने के बाद चाय की दुकान से बेच रही थी मादक पदार्थ

    1 day ago

    3

    0

    बजरिया पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार देर रात मादक पदार्थ तस्कर की गर्लफ्रेंड को 1.50 करोड़ चरस के साथ अरेस्ट किया है। तस्कर की गर्लफ्रेंड के पास से पुलिस ने 3 किलो चरस बरामद की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपने बॉयफ्रेंड तस्कर के जेल जाने के बाद उसका अवैध कारोबार संभाला था। महिला इलाके में चाय की दुकान संचालित करती थी, जहां से वह मादक पदार्थों की तस्करी करती थी। पति की मौत के बाद प्रेमी संग रहती थी एसीपी सीसामऊ आनंद ओझा ने बताया कि कंघी मोहाल निवासी शबनम बेगम उर्फ चाचा को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। शबनम के पति रहीस अहमद की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड रियाज खटोला के साथ रहती थी। रियाज मादक पदार्थ तस्कर है उसे कुछ दिनों पहले चरस बेचने के आरोप में पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ जेल भेजा था, जिसके बाद से वह जेल में है। एसीपी ने बताया कि कंघी मोहाल में शबनम चाय की दुकान चलाती थी। दुकान से ही वह मादक पदार्थों की तस्करी करती थी। इलाके में लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी की जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और बजरिया की टीम ने शबनम की चाय की दुकान में छापेमारी की थी। पुलिस ने उसकी चाय की दुकान से एक बैग बरामद किया, जिसमें 3 किलो चरस पुलिस को मिली। अब पुलिस शबनम से पूछताछ कर उसके साथियों की भी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में खाली मिला पर्चा काउंटर:फर्रुखाबाद में सीएमएस ने लगाई फटकार; दो मिनट बाद पहुंचा कर्मचारी
    Next Article
    डिप्टी CM ब्रजेश पाठक आज कानपुर आएंगे:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल, BJP के मार्च में 30 हजार लोग पहुंचेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment