Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया पार्क में होली सेलिब्रेशन:दिनभर चला रंगोत्सव, बॉलीवुड के गानों पर जमकर झूमे युवा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में रविवार को 'योर इवेंट्स' द्वारा 'होली सेलिब्रेशन सीज़न-3' का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह रंगोत्सव रात 8 बजे तक चला, जिसमें पार्क रंगों और संगीत से सराबोर रहा। दैनिक भास्कर ग्रुप इस आयोजन का मीडिया पार्टनर था। आयोजक आकाश ने बताया कि इस बार का सीज़न सफल रहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ी। उत्सव में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टिकट का मूल्य 400 रुपये रखा गया था। युवाओं ने जमकर डांस करते नजर आए कार्यक्रम में डीजे पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने बजे, जिन पर युवाओं ने जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। 'बद्री की दुल्हनिया', 'बलम पिचकारी', 'जय जय शिवशंकर', 'रंग बरसे' और 'गो पागल' जैसे गानों की धुन पर लोग थिरकते रहे। इस दौरान रंग-गुलाल उड़ता रहा और पूरा माहौल उत्साह से भर गया। आयोजक आकाश ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया, कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर हर कोने पर बाउंसर तैनात किए गए थे। पुलिस का भी पूरा सहयोग मिला, जिससे सभी लोग सुरक्षित माहौल में होली का आनंद ले सके। यहां का माहौल बहुत अच्छा है कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। लखनऊ की हीरा मुश्ताक ने कहा, यहां का माहौल बहुत अच्छा है। महिलाओं को ऐसे सुरक्षित आयोजनों में जरूर शामिल होना चाहिए, क्योंकि यहां सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। स्मिता, जो अपनी बेटी और परिवार के साथ आई थीं, ने भी व्यवस्थाओं को सराहा और कहा, सभी महिलाएं सुरक्षित रहें और खुशियों के साथ होली मनाएं। युवाओं ने भी इस आयोजन का भरपूर लुत्फ उठाया। इंदिरा नगर के दिव्यांश ने कहा कि डीजे पर और बेहतर गाने बजने चाहिए , हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कुल मिलाकर माहौल शानदार हैं और अजनबी लोग भी अपनों जैसे महसूस हो रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्‍नी संग दुबई में फंसे मेरठ के राजा सलूजा:परिवार में चिंता का माहौल, सहारनपुर से बहन भी पहुंची
    Next Article
    संभल कल्कि नगरी की 24 कोसीय मासिक परिक्रमा संपन्न:वृंदावन की तर्ज पर खेली गई लठमार और फूलों की होली, रंग-ग़ुलाल उड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment