Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाइनमैन से मारपीट, कर्मचरियों ने काटी 15 गांवों की बिजली:ललितपुर में रात दो बजे तक अंधेरे में रहे गांव, जेई से भी हुई थी मारपीट

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में शनिवार रात एक लाइनमैन से मारपीट के बाद विद्युत कर्मियों ने विरोध में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इस घटना के कारण तालबेहट कस्बे और 15 से अधिक गांवों में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई, जब ग्राम जखौरा निवासी लाइनमैन शंकर सिंह भगवती तिराहे के पास टूटे विद्युत तार को ठीक कर रहे थे। तार जोड़ने के बाद जब वे बिजली चालू कराने के लिए पावर हाउस फोन कर रहे थे, तभी उन्होंने तीन युवकों को तारों के नीचे खड़े देखा। शंकर सिंह ने उन्हें वहां से हटने को कहा, जिस पर अभिषेक यादव (निवासी खनियाधाना, शिवपुरी), अभि यादव (निवासी रानीपुरा, तालबेहट) और विशाल यादव (निवासी पटारन, तालबेहट) ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य विद्युत कर्मी ब्रजपाल के साथ भी मारपीट की गई। विद्युत कर्मियों के आक्रोश की वजह सिर्फ यह घटना नहीं थी। शनिवार दोपहर ग्राम ककड़ारी में बिल वसूली के लिए गए अवर अभियंता कृष्ण कुमार शुक्ला के साथ भी एक व्यक्ति ने अभद्रता की और उनका लैपटॉप तोड़ दिया। इसी दिन ग्राम बिहारी में भी एक उपभोक्ता ने विद्युत कर्मियों के साथ अभद्रता की थी। इन तीन घटनाओं से नाराज विद्युत कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने से इनकार कर दिया। इसके परिणामस्वरूप तालबेहट कस्बा सहित खादो, बिगारी, कडेसरा, हनौता, झझर, पुराकला मार्ग जैसे 15 से अधिक गांवों में पांच घंटे तक बिजली बंद रही। रात करीब 2 बजे पुलिस कार्रवाई और एक आरोपी की हिरासत के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। पुलिस ने लाइनमैन शंकर सिंह की शिकायत पर अभिषेक यादव, अभि यादव और विशाल यादव सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में बस ने बग्घी को मारी टक्कर, 7 घायल:बरात से लौट रहे थे, कमालपुर NH-91 पर हुआ हादसा
    Next Article
    दिनदहाड़े साइकिल उड़ा ले गया रेकीबाज चोर गैंग, VIDEO:मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी, आरोपी की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment