Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर आयुक्त से महिलाएं बोली समय से नहीं आती कूड़ा-गाड़ी:पैदल निरीक्षण कर आमजन से जानी समस्याएं, एक दर्जन जगहों का किया निरीक्षण

    11 hours ago

    1

    0

    नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा बुधवार को शहर की स्थिति जानने के लिए पैदल ही सड़कों पर निकल पड़े। उन्होंने मोतीझील मेट्रो स्टेशन के नीचे बेनाझाबर रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, परशुराम वाटिका, तिलक नगर, भैरवघाट चौराहा, मर्चेन्ट चैम्बर चौराहा, परमटा, सिविल लाइन्स वार्ड, सरसैया घाट, वीआईपी रोड और बिरहाना रोड, तपेश्वरी मन्दिर आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से उतरकर सड़कों से निकल रहे आमजन व स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। नगर आयुक्त ने जब महिलाओं से बात की तो उन्होंने समय से कूड़ा गाड़ी न आने की बात कही। नाली में भरा मिला सीएण्डडी वेस्ट निरीक्षण के दौरान लठ्ठे वाली कोठी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, लेकिन जगह-जगह सीएण्डडी वेस्ट नाली में भरा हुआ मिला। जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिये गये कि नाली के ऊपर से सीएण्डडी वेस्ट को हटाया जाए। सिविल लाइन में रहने वालों से बातचीत करने पर बताया गया कि यहां सफाई होती है, परन्तु समय से सफाई कर्मचारी नहीं आते है, कूड़ा लेने के लिए गाड़ियां भी समय से न आने के कारण हम लोगों को दिक्कतें होती है। निर्देश दिये गये कि यहां पर उच्चकोटि की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सरसैया घाट में मिली गंदगी सरसैया घाट चौराहे से घाट तक निरीक्षण में सड़क के दोनों ओर गन्दगी पायी गयी। सुबह 8.00 बजे तक मार्ग पर झाडू तक नहीं लगी थी। घाट की ओर स्नान करने वाले लगभग 100 से अधिक श्रद्धालु मार्ग पर पाये गये। नाराजगी जाहिर करते हुए नगर आयुक्त ने सिविल लाइन वार्ड के सफाई नायक वीरेन्द्र को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। मंदिरों के आसपास विज्ञापन हटाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान बिरहाना रोड मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे व खम्भों पर क्यास्क व होर्डिंग्स लगी हुयी पायी गयी। साथ ही तपेश्वरी माता मन्दिर के अन्दर भी कई खम्भों में क्यास्क लगा हुआ पाया गया। निर्देश दिया गया कि अभियान चलाकर नवरात्रि पर्व से पूर्व सभी प्रकार के अवैध विज्ञापनों को हटाया जाये। मन्दिर के पुजारी द्वारा बताया गया किया मन्दिर के द्वितीय द्वार के पास जल निकासी में असुविधा हो रही है, इसका मुख्य कारण आगे गलीपिट में पानी का निकास द्वार छोटा है। गलीपिट मरम्मत का कार्य कराने के निर्देश नगर आयुक्त ने समस्त जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उनके जोन में भी जो भी क्षतिग्रस्त गलीपिट है, उसकी मरम्मत हेतु सूची जोन के जोनल अभियन्ता को तत्काल उपलब्ध करा दें। जिससे युद्धस्तर पर गलीपिट की मरम्मत हो सके और बरसात के पूर्व जल निकासी के सारे अवरोध खत्म हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौ वर्षों में प्रदेश ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव:विधायक बोले- भयमुक्त वातावरण, सशक्त कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा में अग्रणी
    Next Article
    लोजपा ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये दिए:भदोही हत्याकांड, बोले- पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment