Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा में 'हरदीप पुरी इस्तीफा दो' के नारे लगे:सदन 9 मार्च तक स्थगित; BJP बोली- राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे

    11 hours ago

    1

    0

    बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी लोकसभा में प्रश्न काल हंगामे के कारण नहीं चल सका। 5 मिनट की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। सांसद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान एजुकेशन, कानून मंत्रालय समेत कई मंत्रियों ने बिल पेश किए। इसके बाद सदन को 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद का बजट सत्र दो चरणों में हो रहा है। 23 दिन के ब्रेक के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा। इधर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे। दुबे ने X पर एक पोस्ट में लिखा- सोरोस, फोर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी जी के खिलाफ मेरे आरोप ये हैं, जिनके लिए मैंने लोकसभा स्पीकर से बहस करने की इजाज़त मांगी है। क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं? इससे पहले निशिकांत ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है। संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली पुलिस की लापरवाही, गैंगस्टर्स के फाइनेंसर को मिल गई जमानत! जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment