Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस का थरूर और जापान का अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को भारत और अन्य देशों के बीच बातचीत बढ़ाने के लिए 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स का गठन किया है। हर ग्रुप में एक लीडर सहित 11 सांसद हैं। 64 ग्रुप में कुल 704 सदस्य हैं। इनमें सभी पार्टियों के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा, 28 ग्रुप लीडर भाजपा के हैं। कांग्रेस के 9, समाजवादी पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3-3 सांसद ग्रुप लीडर बनाए गए हैं। इनमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेट्रपॉर्म X पर पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनने की जानकारी दी। उन्होंने 64 देशों के नाम साथ हर देश में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रुप लीडर और अन्य सदस्यों के नाम की लिस्ट जारी की। X पर पोस्ट में रिजिजू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM मोदी ने भारत और अन्य देशों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाने का प्रस्ताव दिया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इन ग्रप्स का औपचारिक गठन अब कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND vs ZIM मैच में रनों का सैलाब लाएगा भारत, पूर्व दिग्गज की भविष्यवाणी- जिम्बाब्वे के खिलाफ बनेगा 250 का स्कोर
    Next Article
    जंग से पहले 'टॉयलेट वॉर'! ईरान को घेरकर खड़े US सैनिक आपस में क्यों लड़ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment