Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाखों की लगात से बना ठोस अपशिष्ट केंद्र बंद:समोधा और बिशुनपुर गांवों में कूड़े के ढेर, स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (RRC) बंद पड़े हैं। समोधा और बिशुनपुर गांवों में बने ये केंद्र कूड़ा प्रसंस्करण की जगह जर्जर हालत में हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से इन केंद्रों तक कूड़ा नहीं पहुंच रहा। आसपास कूड़ा फेंका जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ा है। शोभनाथ, आकाश, सर्वेश, आलोक, विपिन, पवन, पंकज और शीलू समेत ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र बनने के बाद से ही बंद हैं। न कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था है और न ही निगरानी। उन्होंने प्रशासन से इन्हें जल्द चालू कराने की मांग की है। अधिकारियों द्वारा इन सेंटरों को चालू कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही। इससे स्वच्छ भारत अभियान जमीन पर खोखला साबित हो रहा है। पंचायत से लेकर ब्लॉक प्रशासन तक सभी मौन हैं। सरकार की मंशा थी कि गांवों में फैल रहे कूड़े कचरे को आरआरसी सेंटर में इकट्ठा किया जाये। फिर निस्तारण कर वर्मी कंपोस्ट तैयार हो, जो किसानों के उपयोग में आये। लेकिन जमीनी हकीकत में इन केंद्रों पर कोई गतिविधि ही नहीं हो रही है। नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए सभी सेंटरों को वाहन भी उपलब्ध कराए गये। दर्जनों गांवों में वह वाहन भी अब नजर नहीं आते। कूड़ा गांवों की गलियों और चौराहों पर फैला पड़ा है। कई जगहों पर फैले कूड़े के ढेर बीमारियों का कारण बन रहे हैं। बच्चों बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुमरैल में जेएमएस लॉ कॉलेज ने निःशुल्क विधिक सहायता:ग्रामीणों को अधिकारों और कानूनी मदद की जानकारी दी गई।
    Next Article
    देवरिया में पाइपलाइन से पेट्रोल जैसे पदार्थ का रिसाव:देवरिया-गोरखपुर रोड के किनारे हुई लीकेज, पास के होटल बंद रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment