Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पाइपलाइन से पेट्रोल जैसे पदार्थ का रिसाव:देवरिया-गोरखपुर रोड के किनारे हुई लीकेज, पास के होटल बंद रखने के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे पाइपलाइन से पेट्रोल जैसे पदार्थ के रिसाव की खबर सामने आने के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) डिपो प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह डिपो प्रबंधक विकास चंद्रा समेत संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और रिसाव वाले स्थान का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पास स्थित होटल संचालक मुनीम गुप्ता को फिलहाल कारोबार बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार देर शाम पाइपलाइन के पास पेट्रोल जैसे पदार्थ दिखाई देने के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डिपो अधिकारियों को दी। इसके बाद सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे दिन मौके पर निगरानी रखी। रिसाव वाले स्थान के पास अग्निशमन और बचाव दल को तैनात किया गया है। कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने और पाइपलाइन की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन के आसपास से भुं-भुं जैसी आवाज सुनाई देने पर कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचते रहे। रिसाव वाले स्थान पर बालू डालकर उसे ढकने और स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया गया। मुख्य मार्ग पर आवाजाही से सुरक्षा को लेकर चिंता रिसाव वाला स्थान मुख्य मार्ग के किनारे होने के कारण यहां लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। आसपास होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसी को देखते हुए डिपो अधिकारियों ने पास स्थित होटल को फिलहाल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डिपो प्रबंधन के अनुसार पाइपलाइन से रिसाव के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान पाइपलाइन की स्थिति और रिसाव वाले स्थान की तकनीकी रूप से पड़ताल की जा रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम तैनात डिपो प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि पाइपलाइन की तकनीकी जांच चल रही है। रिसाव के कारण का पता लगाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम को तैयार रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही रिसाव के कारण और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाखों की लगात से बना ठोस अपशिष्ट केंद्र बंद:समोधा और बिशुनपुर गांवों में कूड़े के ढेर, स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल
    Next Article
    बिजनौर में 3 दिन की बारिश से फसलें खराब:धान, उड़द और गन्ने को भारी नुकसान, कृषि विभाग ने सर्वे शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment