Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म:घर के बाहर खेलते समय ले गया किशोर, पीड़ित परिवार ने दर्ज कराया केस, तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में एक आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर की बताई जा रही है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस के एक 15 वर्षीय किशोर ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर के समय इलाके में सन्नाटा था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्ची की हालत देखकर परिजन तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मितौली यादवेन्द्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी किशोर की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। हालांकि, आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 4 नए उप जिलाधिकारियों की तैनाती:डॉ. अरुणिमा तिलोई, दिशा श्रीवास्तव गौरीगंज की एसडीएम नियुक्त
    Next Article
    20-25 ऑडिशन में रिजेक्ट हुईं रश्मिका मंदाना:कहा गया- एक्ट्रेस जैसा चेहरा नहीं; घर जाकर रोती थीं, फिर ऐसे बदली किस्मत, बनीं पैन इंडिया स्टार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment