Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में घना कोहरा छाया:एक सप्ताह बाद अचानक बदला मौसम, जनजीवन प्रभावित

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक बदलाव देखा गया। तराई क्षेत्र के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर और ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम रही। कुछ स्थानों पर स्थिति ऐसी थी कि सामने खड़ा वाहन भी मुश्किल से दिखाई दे रहा था। पिछले लगभग एक सप्ताह से मौसम साफ था और दिन में तेज धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली थी। हालांकि, अचानक बदले मौसम ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर कर्मचारियों और हाईवे पर वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन भी मौसम के इस बदलाव का सीधा असर छात्रों पर दिखा। घने कोहरे के कारण कई विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हुई। अभिभावक भी बच्चों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए जल्दी घर से निकले। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई जगहों पर चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। घने कोहरे के चलते तापमान में भी लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, तराई क्षेत्रों में अधिक नमी के कारण अचानक कोहरा बनना सामान्य है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज बिजली का शटडाउन:एक दर्जन इलाकों में केस्को काराएगा तारों और ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य, जानिए कहां-कहां गुल रहेगी बिजली
    Next Article
    अलीगढ़ में अफगानी युवक का हनीट्रैप:डेटिंग एप के जरिए फंसाता था, नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment