Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज बिजली का शटडाउन:एक दर्जन इलाकों में केस्को काराएगा तारों और ट्रांसफार्मर मरम्मत का कार्य, जानिए कहां-कहां गुल रहेगी बिजली

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में केस्को बुधवार को बिजली के तारों और पोल के मरम्मत और रखरखाव कार्य करने का निर्णय लिया है। पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत, रिकंडक्टरिंग और एचटी जंपर बदलने जैसे आवश्यक कार्यों के चलते 10 उपकेंद्रों से अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण शहर के करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन शटडाउन सीएसए उपकेंद्र से लिया जाएगा, जहां ट्रांसफॉर्मर मरम्मत और रिकंडक्टरिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक तिवारी घाट, विष्णुपुरी और मछली मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इन इलाकों के उपभोक्ताओं को छह घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ सकता है। आरपीएच न्यू उपकेंद्र से पेड़ों की छंटाई के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक शटडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान परमट और सिविल लाइंस क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी बाग उपकेंद्र से भी इसी समयावधि में एचटी जंपर बदलने और ट्रांसफॉर्मर मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिससे रैना मार्केट और तिलक नगर इलाके प्रभावित होंगे। 120 से अधकि कर्मचारी करेंगे कार्य बिजली सम्बंधी कार्य करने के लिये अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली के कर्मचारी कार्य करेंगे। बिजली का कार्य करने लिये कर्मचारी सुबह 10 बजे से शुरू करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे कार्य समाप्त होगा। एक लाख से अधिक की आबादी होगी प्रभावित बिजली सम्बंधी कार्य किये जाने के कारण तकरीबन एक दर्जन इलाकों में बिजली गुल रहेगी। यहां निवास करने वाली तकरीबन एक लाख की आबादी पर बिजली के शटडाउन से असर पड़ेगा। केस्को अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। पेड़ों की डालों के कारण अक्सर लाइनों से टकराकर फॉल्ट का कारण बनती हैं, जिससे आकस्मिक बिजली कटौती होती है। नियमित रखरखाव से ऐसे फॉल्ट की संभावना कम होगी और उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर व निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे 18 फरवरी: आपके काम की खबर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह गोमतीनगर में, कालीचरण कॉलेज में रोजगार मेला
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में घना कोहरा छाया:एक सप्ताह बाद अचानक बदला मौसम, जनजीवन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment