Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में शनिवार सुबह साढ़े 3 बजे बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार और छप्पर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे में पति-पत्नी और उनके करीब 10 साल के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रहमतपुर गांव निवासी मोहन कश्यप (करीब 50 वर्ष) अपनी पत्नी कविता और करीब 10 साल के बेटे के साथ घर में सो रहे थे। रात में लगातार बारिश हो रही थी। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक गिर गई। दीवार के साथ छप्पर भी नीचे आ गया और तीनों लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मची अफरा-तफरी दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाने में जुट गए। सूचना मिलने पर नीमगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मलबे में दबने के कारण तीनों की मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में कमजोर और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश के कारण कक्षा 12 तक के स्कूल बंद:एटा डीएम एम. अरुनमोली ने दिए आदेश, डीएलएड की परीक्षाएं जारी रहेंगी
    Next Article
    कुशीनगर में 27 सितंबर तक तेज हवा-बिजली गिरने की चेतावनी:डीएम ने लोगों से बाहर न निकलने की अपील की, अधिकारियों को तैयारी के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment