Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:डीएम ने जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहन रवाना किए

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट से अभियान की शुरुआत की। उन्होंने प्रशिक्षु एएनएम शिल्पी से फीता कटवाकर इस पहल का आगाज किया। इसके बाद, डीएम नागपाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य से जुड़े इन अभियानों के सफल क्रियान्वयन और भविष्य में अच्छे परिणामों की उम्मीद जताई। डीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और उनके सकारात्मक परिणामों का भी उल्लेख किया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने इस अभियान को जनस्वास्थ्य के लिए एक जन जागरूकता की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। डॉ. गुप्ता ने माहभर चलने वाले इस महत्वाकांक्षी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की योजना और रूपरेखा पर प्रकाश डाला, साथ ही इसकी आवश्यकता और प्रासंगिकता भी समझाई। अभियान के तहत 10 से 30 अप्रैल तक 'दस्तक अभियान' भी चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव, उनके लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी देंगी। आशा कार्यकर्ता डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार सहित अन्य संचारी रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेंगी। बच्चों में बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में दिखाने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में ईको वैन रजवाह में गिरी:नगला भोजा के पास हादसा, फंसे लोगों को बाहर निकाला गया
    Next Article
    गोरखपुर सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन का चुनाव:वोटिंग शुरू, चेकिंग के बाद मिल रही एंट्री, 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment