Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन का चुनाव:वोटिंग शुरू, चेकिंग के बाद मिल रही एंट्री, 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार को बार एसोसिएशन का इलेक्शन शुरू हो गया है। परिसर के अंदर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थकों में भी भारी उत्साह है। उनका हौसला बढ़ाने के लिए नारे लगा रहे हैं। सभी वोटर्स सुबह 10 बजे से ही बूथ पर पहुंच कर वोटिंग कर रहे हैं। उन्हें कड़ी सुरक्षा और निगरानी के साथ चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वे सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रर्ड मेंबर हैं या नहीं। बूथों के पुलिस बल भी तैनात भी है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इस इलेक्शन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मंत्री सहित कुल 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशियों ने दांव लगाया है। जिसके लिए मंगलवार की शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग शुरू की जाएगी। जानिए किस पद पर कितने प्रत्याशी… अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। जिनमें अजय कुमार सिंह, अनुराग दुबे, अभिमन्यु प्रसाद पांडेय, उमापति उपाध्याय, गिरिजेश मणि, मनोज पांडेय, योगेंद्र तिवारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, रवि प्रकाश शुक्ल, विनोद कुमार यादव शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता, अनिल मिश्र, अमरनाथ, गोविंद शुक्ल, गौरी शंकर गुप्ता, रत्नेश कुमार पाठक और शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद (10 साल से ऊपर) के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। जिनमें अजय कुमार शुक्ल, अमित त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, आफताब हुसैन, दीन दयाल त्रिपाठी, योगेंद्र नाथ, शिव गुप्ता, शिव निषाद, सतीश पांडेय, सुजीत सिंह, हरीश तिवारी और हेमंत मिश्रा हैं। उपाध्यक्ष पद (10 साल से कम) के लिए भी 10 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। जिनमें अनीता शर्मा भट्ट, अंशुमान पाठक, आशुतोष पांडेय, कृतिका त्रिपाठी, गीता गुप्ता, राजकुमार त्रिपाठी, सतीश कुमार, सुमित मिश्रा, हितांशु त्रिपाठी शामिल हैं। मंत्री पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी का भाग्य कल तय होगा। जिनमें अजयानंद सिंह, अनुज अस्थाना, अमित शुक्ला, आशीष पांडेय, आशुतोष मिश्र, नफीस अख्तर, राहुल तिवारी, सतीश द्विवेदी, संतोष उपाध्याय हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहें हैं। जिनमें देवेंद्र प्रताप सरोज, प्रवीन शुक्ला, मनीष यादव, मनोज श्रीवास्तव, रविंद्र भूषण धर दुबे, दीप्ती उपाध्याय, ललिता पांडेय शामिल हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद इस पद के लिए 5 प्रत्याशी, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय, प्रमोद धर दुबे, रमेश यादव, राकेश पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद के लिए अमरनाथ कुशवाहा, उर्मिला सिंह, तीर्थराज मिश्र, नितीश कुमार गौड़, विनय पांडेय और शशांक शुक्ल ने अपना भाग्य आजमाया है। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद के लिए चार प्रत्याशियों ने जोर आजमाया है। जिनमें अंबिका प्रसाद, आशुतोष दुबे, विजय कुमार सिंह और मदुसूदल हसन शामिल हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 6 लोग चुने जाएंगे। इस पद पर 10 लोग चुनाव लड़ रहें हैं। जिनमें अब्दुल कदीर उस्मानी, आशुतोष श्रीवास्तव, केशरी चंद, धनंजय त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, रमेश सिंह, राकेश शुक्ल, रंजन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता और सुशील सिंह शामिल हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें अमित पांडेय, अमित साहनी, आलोक गोयल, रोशनी आर्या, चंद्र भूषण, धीरज यादव, पवन श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, मोहम्म्द आसिम, विश्वजीत चौरसिया, स्पर्श श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, सज्जन पांडेय और हर्ष कुमार शुक्ल शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:डीएम ने जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहन रवाना किए
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बारात में स्टंटबाजी का VIDEO:गाड़ियों से लटककर युवकों ने किए खतरनाक स्टंट, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment