Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में 52 सीट की बस में 130 यात्री:छत पर स्कूटी लदी; परिवहन विभाग ने बस सीज की, ओवरलोडिंग देख अफसर भी चौंके

    2 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में परिवहन विभाग ने निघासन-ढखेरवा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्लीपर बस को सीज कर दिया। चंडीगढ़ से बलरामपुर जा रही इस बस में क्षमता से कहीं अधिक यात्री सवार थे। हालात देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के मुताबिक 52 सीट क्षमता वाली बस में करीब 130 यात्री सवार थे। कई लोग फर्श पर बैठे थे, जबकि बस की छत पर तीन स्कूटी और भारी मात्रा में सामान लदा हुआ था। अधिकारियों ने इसे न केवल नियमों का उल्लंघन, बल्कि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ बताया। जांच के दौरान बस के शीशे भी टूटे हुए मिले। अधिकारियों ने कहा कि इस स्थिति में तेज ब्रेक या घुमावदार मोड़ पर यात्रियों के गिरने की आशंका थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस स्टाफ ने किया हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी कार्रवाई के दौरान बस स्टाफ ने निघासन चौराहे पर हंगामा करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। निघासन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के लिए जीएसटी अधिकारी दिनेश सिंह और नगर पालिका के ईओ को भी मौके पर बुलाया गया। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य तक भेज दिया गया। बस की छत पर लदी स्कूटी और अन्य सामान उतरवाकर बस को निघासन थाने में खड़ा करा दिया गया है। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बसों की छत पर अवैध रूप से सामान ढोने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। अब जीएसटी विभाग के साथ मिलकर यह भी जांच की जाएगी कि कहीं इन बसों का इस्तेमाल टैक्स चोरी के लिए तो नहीं हो रहा। टैक्स जमा होने के बाद ही मिलेगी राहत बस को फिलहाल सीज कर भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि बस में मानक से अधिक सीटें तो नहीं लगाई गई हैं। लंबित टैक्स और चालानों का शमन शुल्क जमा होने के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट सदर विधायक गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले:आर्थिक मदद का आश्वासन दिया, बोले- रविवार तक गिरफ्तारी नहीं तो थाने का करेंगे घेराव
    Next Article
    स्कूलों की मनमानी की शिकायत के लिए बना कंट्रोल रूम:वाराणसी के DM ने सभी स्कूलों से मांगी तीन वर्षों की फीस की सूची, मनमानी फीस पर तत्काल हो कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment