Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूलों की मनमानी की शिकायत के लिए बना कंट्रोल रूम:वाराणसी के DM ने सभी स्कूलों से मांगी तीन वर्षों की फीस की सूची, मनमानी फीस पर तत्काल हो कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के ज्यादातर निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस लेने व विशेष दुकान से किताबें व ड्रेस लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत लगातार की जा रही है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सख्ती की है। उन्होंने इस संबंध में DIOS व BSA को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस मामले में मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों से पिछले तीन शैक्षणिक सत्र की फीस की सूची मांगी है। DM के निर्देश पर DIOS आफिस में कंट्रोल रूम बना बनाया गया है। जिसका नंबर 05422509413 है। इस नंबर पर अभिभावक अपनी शिकायत कर सकते है। साथ ही अभिभावक द्वारा शुल्क वृद्धि या पुस्तक, यूनिफार्म के संबंध में जो भी शिकायत हो उसे लिखित रूप से कार्यालय में प्राप्त कराया जा सकता है। संबंधित अभिभावक का नाम गोपनीय रखते हुए विद्यालय के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें अफसर जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को यह भी निर्देशित किया है कि विद्यालयों का नियमित तौर पर औचक निरीक्षण किया जाए तथा वहां उपस्थित अभिभावकों एवं छात्रों से फीडबैक लिया जाए यदि शासनादेश से इतर किसी प्रकार की विसंगति अथवा निर्देशों के अवहेलना पाई जाती है तो अधिनियम के प्रावधानानुसार कठोर कार्यवाही की जाय। इस सबंध में जिलाधिकारी ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें समिति के सभी सदस्य DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह, हरि एन सिंह बिसेन चार्टर्ड अकाउंटेंट, मुख्य कोषाधिकारी, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व अभिभावक- शिक्षक संघ से यशविंदर सिंह उपस्थित रहे। DM ने दिए हैं निर्देश
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में 52 सीट की बस में 130 यात्री:छत पर स्कूटी लदी; परिवहन विभाग ने बस सीज की, ओवरलोडिंग देख अफसर भी चौंके
    Next Article
    सहारनपुर के दारुल उलूम में मल्टीमीडिया मोबाइल पर रोक:छात्र नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, उल्लंघन करने पर निष्कासन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment