Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अजबापुर शुगरमिल की 30 साल पुरानी चिमनी ध्वस्त:सुरक्षा मानकों के बीच नियंत्रित तरीके से की गई कार्रवाई

    12 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के अजबापुर शुगर यूनिट परिसर में 30 साल पुरानी एक चिमनी का नियंत्रित ध्वस्तीकरण किया गया। कंपनी के अनुसार, 25 मई 2026 को आए तेज आंधी-तूफान के कारण चिमनी में संरचनात्मक असामान्यता आ गई थी और वह एक ओर झुक गई थी। विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी आकलन के बाद सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे नियंत्रित तरीके से गिराने का निर्णय लिया गया। कंपनी ने बताया कि यह ध्वस्तीकरण सभी आवश्यक अनुमतियों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया गया। एहतियात के तौर पर, चिमनी के आसपास लगभग एक किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह खाली करा लिया गया था। ध्वस्तीकरण के समय किसी भी कर्मचारी को परिसर में मौजूद रहने की अनुमति नहीं दी गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा गया। कंपनी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह अपने सभी परिचालनों में सुरक्षा और नियामक अनुपालन के उच्चतम मानकों का पालन करती है। ध्वस्तीकरण के समय जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह, एचआर हेड के.एन. राय, मोहम्मदी क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और पसगवां प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह सहित कंपनी तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। यह नियंत्रित ध्वस्तीकरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला पंचायत बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन:जल जीवन मिशन और सड़कों की खराब स्थिति पर उठे सवाल
    Next Article
    ठगी करने वाला शफीक उर्फ पंडित रामस्वरूप शर्मा गिरफ्तार:नाम बदलकर करता था पूजा-पाठ के नाम पर धोखाधड़ी, 26.95 लाख रुपये बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment