Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठगी करने वाला शफीक उर्फ पंडित रामस्वरूप शर्मा गिरफ्तार:नाम बदलकर करता था पूजा-पाठ के नाम पर धोखाधड़ी, 26.95 लाख रुपये बरामद

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा में मनकापुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शफीक उर्फ पंडित रामस्वरूप शर्मा उर्फ बड़े पुजारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 लाख 95 हजार रुपए कैश बरामद किए हैं। शफीक अपना पंडित रामस्वरूप शर्मा नाम रखकर शिव शक्ति ज्योति एवं आध्यात्मिक अनुसंधान संस्थान चला रहा था। वह पूजा-पाठ, ग्रह दोष निवारण और विशेष अनुष्ठानों के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठता था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। शफीक गिरोह का मास्टरमाइंड था। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुशील कुमार सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी शफीक उर्फ पंडित रामस्वरूप शर्मा ने ग्रह दशा सुधारने और सुख-शांति के लिए विशेष पूजा कराने का दावा किया था। इसके लिए करीब 75 हजार रुपये की पूजन सामग्री मंगवाई। घर के सोने-चांदी के आभूषण एक स्टील के डिब्बे में रखवाकर एक कमरे में पूजा शुरू की। उसने परिवार को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान कमरे का ताला न खोला जाए। उसकी अनुपस्थिति में केवल बाहर से दीपक जलाया जाए। कुछ दिनों बाद उसने अपनी मां की तबीयत खराब होने और बाद में निधन होने की बात कहकर आना बंद कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी बात न होने पर परिवार को शक हुआ। जब कमरे का ताला खोला गया तो जेवर और पूजा के नाम पर लिया गया सामान गायब मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान मेरठ निवासी शफीक के रूप में हुई। वह पंडित रामस्वरूप शर्मा बनकर लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस गिरोह के अन्य सदस्य नमशेर अली, हसरत अली, इमरान, इंसाद और तोहिद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उनके कब्जे से भी भारी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए थे। आरोपी शफीक उर्फ पंडित रामस्वरूप शर्मा के खिलापु गोंडा और बहराइच जिलों में कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया- गिरोह संगठित तरीके से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान के नाम पर लोगों को ठग रहा था। गिरोह के अधिकांश सदस्यों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि मास्टरमाइंड फरार चल रहा था। उसे अब मनकापुर पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में अजबापुर शुगरमिल की 30 साल पुरानी चिमनी ध्वस्त:सुरक्षा मानकों के बीच नियंत्रित तरीके से की गई कार्रवाई
    Next Article
    उर्स से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट:कानपुर देहात में कार सवारों ने मोबाइल छीना, UPI से 7,300 रुपये उड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment