Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ज्वेलर के घर-दुकान से 60 लाख की चोरी…VIDEO:बेटी की शादी में गया था परिवार, चोरों ने 5Kg चांदी और 325 ग्राम सोना चुराया

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में सर्राफा कारोबारी के घर और दुकान से लगभग 60 लाख के गहने चोरी हो गए। वह अपनी बेटी की शादी करने गया था। घर पर ताला लगा था। चोरों ने पहले रैकी की और फिर ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। यहां से लगभग 5 किलोग्राम चांदी और 325 ग्राम सोने के गहने चुराकर ले गए। मंगलवार सुबह कुंडी टूटी देख लोगों ने कारोबारी को फोन किया। तब वह घर पहुंचा। इसके बाद चोरी का पता चला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बुधवार को पीड़ित कारोबारी ने केस दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल कर दिए। पूरा मामला एरच थाना क्षेत्र के इसकिल बुजुर्ग गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए बेटी की शादी करने छतरपुर गया था परिवार एरच के इसकिल बुजुर्ग गांव निवासी जितेंद्र सोनी पुत्र रामशंकर सोनी ने बताया- मेरी घर के अंदर ही ज्वेलरी की दुकान है। मैंने अपनी बेटी महक की शादी पिछले दिनों मध्य प्रदेश में तय कर दी थी। शादी 9 मार्च को मध्य प्रदेश के छतरपुर के शिवांश पैलेस में थी। इसलिए 9 मार्च की सुबह 10 बजे पूरा परिवार छतरपुर गया था। घर पर कोई नहीं था। ताले लगाकर शादी में गए थे। अगले दिन 10 मार्च की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर के मैनगेट की कुंडी टूटी है। घर पहुंचे तो 2 कमरों, अलमारी और दुकान के ताले टूटे हुए थे। पूरा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान और अलमारियों से गहने गायब थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर जितेंद्र सोनी ने आगे बताया- चोरी के बाद दुकान और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इससे पता चला कि जब हम लोग 9 मार्च को शादी के लिए कार से रवाना हो रहे थे, तब दो बाइक पर 3 बदमाश रैकी करने आए। वे कार के पीछे थोड़ी देर खड़े रहे और फिर बाइक से चले गए। इसके बाद देर रात लगभग 2 बजे चोर घर के अंदर दाखिल हुए। गहने और पैसा चुराकर ले गए। जिसमें दुकान से सोने के 52 ग्राम के गहने और दो किलोग्राम चांदी के गहने व 35000 हजार रुपए चुराकर ले गए। वहीं, घर के अंदर से 273 ग्राम सोने और 3 किलोग्राम चांदी के मां के पुस्तैनी गहने व 50 हजार रुपए कैश चुराकर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर एरच पुलिस मौके पर पहुंच गई। एरच पुलिस का कहना है कि पीड़ित जितेंद्र सोनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नसीरपुर विवाद सुलझा, दोनों पक्षों में समझौता:ठाकुर पूरन सिंह और कश्यप समाज की 14 मार्च की महापंचायत रद्द
    Next Article
    लखीमपुर में निर्माणाधीन पुलिया से गिरी बाइक, एक की मौत:नियंत्रण खोने से हुआ हादसा, दो घायल; PWD ने नहीं लगाए थे सांकेतिक बोर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment