Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:गोला-खुटार हाईवे पर हादसा, दो लोग गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    खीरी में गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ग्राम लाल्हपुर चमरपुर के निकट हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम सफहा सेहरामऊ निवासी रामवीर पुत्र प्यारेलाल और विकास पुत्र रामबहादुर बाइक संख्या UP31 BQ 4735 से गोला की ओर जा रहे थे। लाल्हपुर-चमरपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक संख्या UP26 AN 9822 से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार श्रीकृष्ण पुत्र रामजनक निवासी रामपुर फुलहिया गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस (108) की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद श्रीकृष्ण को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामवीर और विकास को गम्भीर हालत में सीएचसी गोला भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झुग्गियों में आग लगने पर भ्रामक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:चित्रकूट निवासी युवक विकासनगर में रहता था, लखनऊ पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    मिर्जापुर में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया:अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज कल्याण समिति ने किया आयोजन, सामाजिक एकता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment