Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में युवक की करंट लगने से मौत, भांजा घायल:मेहमानों को पंखा लगाते समय घटना, घर में गोद भराई की होनी थी रस्म

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर में भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर कलां के मजरा जनकपुर में करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। इस हादसे में युवक की गोद में मौजूद उसका 4 वर्षीय भांजा भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जनकपुर निवासी जसपाल (30) पुत्र प्रहलाद के घर मंगलवार को उनके छोटे भाई विमल कुमार की वरीक्षा थी। घर में मेहमान आए हुए थे। बुधवार सुबह, जसपाल मेहमानों के लिए पंखा लगा रहे थे। उस समय उनका 4 वर्षीय भांजा कार्तिक उनकी गोद में था। पंखा लगाते समय बिजली के तार का एक हिस्सा अचानक जसपाल के शरीर से छू गया। करंट लगने से जसपाल मौके पर ही गिर पड़े। उनकी गोद में बैठा भांजा कार्तिक भी उछलकर दूर जा गिरा और चोटिल हो गया। परिजनों ने जसपाल को तत्काल एक प्राइवेट वाहन से बिजुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल भांजे कार्तिक का उपचार जारी है। इस हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक फैल गया। परिवार में शादी की तैयारियों के बीच यह आकस्मिक निधन हुआ है। बताया गया कि परिवार आज ही गोद भराई की रस्म के लिए जाने वाला था। घटना की सूचना पर बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामले में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सारनाथ में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज:पर्यटन मंत्री समेत बौद्ध भिक्षुओं-विद्वान जुटे, गूंजा बुद्ध का संदेश
    Next Article
    मारपीट में घायल युवक की मौत:बस्ती में परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment