Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत:बहनोई के घर से होली मिलकर लौट रहा था रोहित, जल्द होने वाली थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के शारदा नगर थाना क्षेत्र में शनिवार एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना टहारा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान खीरी कस्बा निवासी रोहित और ककराही निवासी शिवा के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें… खीरी कस्बा निवासी रोहित अपने भांजे शिवा के साथ शनिवार सुबह करीब 5 बजे बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे टहारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 'मृतक रोहित की जल्द होने वाली थी शादी' मृतक रोहित के भाई अंकित ने बताया कि रोहित उनका सगा भाई था और शिवा उनका भांजा था। रोहित कलेक्ट्रेट में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। उसकी मंगनी हो चुकी थी और जल्द ही शादी की तारीख तय होने वाली थी। परिवार में तीन बहनों और दो भाइयों समेत कुल पांच भाई-बहन हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है। वहीं शिवा पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक रोहित अपने बहनोई के घर गया हुआ था और वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस शारदा नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि सड़क किनारे दो युवक गंभीर हालत में पड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है। साथ ही हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली बाद कानपुर से दिल्ली-गुवाहटी के लिए स्पेशल ट्रेनें:7 और 9 मार्च को यात्रियों को मिलेगा लाभ, रेलवे ने टिकट बुकिंग शुरू की
    Next Article
    यलीना ने किसको मारने के लिए उठाई बंदूक? रहमान डकैत के बाद हमजा के निशाने पर कौन? Dhurandhar 2 का ट्रेलर देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment