Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा प्रशासन अलर्ट:अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों में मिलीं फायर सेफ्टी खामियां

    1 day ago

    2

    0

    लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद बांदा जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त अजीत कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मतलूब हुसैन और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इसमें अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, फायर अलार्म सिस्टम, पानी की उपलब्धता और आपातकालीन निकासी मार्गों का जायजा लिया गया। जांच में कई संस्थानों में अग्निशमन यंत्र मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां मिलीं। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने बताया कि अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरण पूरी तरह सक्रिय और प्रभावी होने चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं होनी आवश्यक हैं। जिन संस्थानों में खामियां पाई गईं, उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान नरेंद्र गुप्ता हॉस्पिटल में भी फायर सेफ्टी उपकरणों में कमियां मिलीं। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि मरीजों की स्थिति को देखते हुए अस्पताल को तत्काल बंद करना उचित नहीं है, लेकिन निर्धारित समय में व्यवस्थाएं ठीक न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह, आकाश कोचिंग सेंटर में भी अग्निशमन यंत्र पूरी तरह सक्रिय नहीं पाए गए। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जब तक सभी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता, तब तक कोचिंग में बच्चों की कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मंडलायुक्त ने बताया कि शहर के होटल, लाइब्रेरी और अन्य सार्वजनिक स्थानों की भी जांच कराई जा रही है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी लापरवाही के कारण भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो और आम जनता की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीज विक्रेता का शव नहर में मिला:साथी गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर, सिर और चेहरा कुचला था, हत्या का आरोप
    Next Article
    अमेठी में पारा 41 डिग्री पार:भीषण गर्मी से सड़कें सूनी, लोग घरों में दुबके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment