Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड में सोनीपत के युवक की मौत:इकलौत बेटा, मां को आखिरी कॉल, बोला-आग लग गई, अब जिन्दा नहीं बचेंगे; 8 दिन पहले ही नौकरी लगी

    14 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने हरियाणा के सोनीपत जिले के युवक भविष्य शर्मा (23) की भी मौत हो गई। खरखौदा क्षेत्र के गांव महिपुर निवासी भविष्य शर्मा ने एनिमेशन का कोर्स किया हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे लखनऊ स्थित एक एनिमेशन एवं गेमिंग संस्थान में आठ दिन पहले ही नौकरी मिली थी। परिवार के लिए यह खुशी का मौका था, क्योंकि इकलौता बेटा भविष्य ने अपने करियर की शुरुआत कर रहा। मगर, नौकरी जॉइन करने के साथ ही अग्निकांड में उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त भविष्य ने अपनी मां को वीडियो कॉल की। मां को उस माहौल दिखाते हुए कहा था- मां कमरे में आग लग गई है, धुआं ही धुआं भर गया है, अब जिन्दा नहीं बचेंगे। इसके बाद कॉल कट गई। कॉल कटते परिवार में हड़कंप मच गया। इसी बीच लखनऊ अग्निकांड की खबर चल गई, जिसे देख परिजन तुरंत लखनऊ रवाना हुए। लखनऊ में पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को भविष्य का शव गांव लाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। लखनऊ में ऐसे हुआ हादसा… बिल्डिंग मालिक सहित चार अरेस्ट, हत्या का केस भी दर्ज लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया- बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विकास प्राधिकरण के चार अफसरों को भी सस्पेंड किया गया उधर, इस मामले में LDA के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिल्डिंग को अनुमति देने वाले 16 अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इमरजेंसी में बाहर निकलने के लिए कोई अलग रास्ता नहीं था। हादसे के वक्त छत का दरवाजा भी बंद था, इसलिए लोग बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से जान चली गई। भविष्य के परिरवा पर टूटा दुखों का पहाड़ संस्थान में अचानक लगी आग की चपेट में आने से भविष्य शर्मा की मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि घर का युवा बेटा इतनी कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चला गया। गांव महिपुर में शोक की लहर भविष्य शर्मा की असमय मौत से गांव महिपुर सहित पूरे खरखौदा क्षेत्र में गहरा दुख है। ग्रामीणों, मित्रों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गांव के लोगों का कहना है कि भविष्य मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसने अपने दम पर करियर बनाने की राह चुनी थी। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। ----------------------------------------------------- हादसे से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए- 22 तस्वीरों में लखनऊ अग्निकांड- पहली मंजिल से कूदा स्टूडेंट, ग्रिल पर गिरा, जलती दुकान से बिल्लियों को बचाया 'पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो': मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई लखनऊ अग्निकांड- ऑटोमैटिक गेट ने ली 15 जानें, एक ही सीढ़ी से आने-जाने का रास्ता
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सरकारी नौकरी पाने के लिए दादी को जहर दिया, राजघाट पुल पर चढ़ी लड़की
    Next Article
    गंगा नदी में नाव पर बैठकर बीयर पार्टी, नॉनवेज खाया:काशी पुलिस ने पांच नाविकों को गिरफ्तार किया, 5 साल तक की हो सकती सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment