Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सरकारी नौकरी पाने के लिए दादी को जहर दिया, राजघाट पुल पर चढ़ी लड़की

    22 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लालच में एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर दादी को खाने में जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मालवीय पुल पर दार्जिलिंग की 23 साल की युवती गंगा में कूदकर जान देने के लिए रेलिंग पर चढ़ गई। करीब 1 घंटे तक वह कूदने की जिद करती रही। ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए… 1. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच हो: वाराणसी के युवक ने चढ़ावा चोरों का नाले में पिंडदान किया, बोला- श्रद्धालुओं से विश्वासघात हुआ श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों के विरोध में समाजसेवी रघुकुल यथार्थ शिवांशु ने नाले में प्रतीकात्मक पिंडदान किया। उन्होंने कहा- श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावे के दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर… 2. वाराणसी के राजघाट पुल पर चढ़ी लड़की, राहगीरों ने बचाया: घटना का वीडियो आया सामने, दोस्त से नाराज होकर गंगा में कूदने पहुंची थी मालवीय पुल पर दार्जिलिंग की 23 साल की युवती गंगा में कूदकर जान देने के लिए रेलिंग पर चढ़ गई। करीब 1 घंटे तक वह कूदने की जिद करती रही। इसी दौरान एक युवक रेलिंग पर चढ़ा और पीछे से पकड़कर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस के मुताबिक, युवती अपने साथी की किसी बात से आहत थी। पढ़िए पूरी खबर… 3. वार्ड-88 में लोग बोले-द्वेष भावना से काम करा रहे पार्षद: 10 महीने से 150 परिवार साफ पानी को तरस रहे; धर्म के आधार पर सुविधाएं देने का आरोप सबसे घनी आबादी वाला वार्ड-88 सुविधाओं में बहुत पिछड़ा नजर आ रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि पार्षद द्वेष भावना से काम कर रहे हैं। धर्म के आधार पर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। काल भैरव मंदिर से कुछ ही दूरी पर बसे वार्ड बलुआबीर में न तो पीने का साफ पानी है न ही सीवर व्यवस्था। दैनिक भास्कर के कैमरे के सामने लोगों ने अपनी पीड़ा खुलकर रखी। पढ़िए पूरी खबर… 4. वाराणसी में भरत तिवारी के समर्थन में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचकर केसरिया भारत के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा- अन्याय हुआ बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में केसरिया भारत के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर बिहार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने भरत तिवारी की हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पढ़िए पूरी खबर… 5. वाराणसी में 8 तालों में बंद ताजिया बाहर निकाला गया: मुगलिया और ईरानी डिजाइन से बना; गुंबद पर सोने-चांदी का वर्क, 200 साल पुराना दोषीपुरा के बारादरी इमामबाड़े में 200 साल पुराने मोटे शाबान के ताजिए को 8 तालों की सील हटाकर बाहर निकाला गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुजरे से ताजिये के अलग-अलग हिस्सों को निकालकर साफ-सफाई की गई। ताजिया 6 मोहर्रम से 10 मोहर्रम तक बारादरी में रखा जाएगा, जबकि 12 मोहर्रम को दोबारा सीलबंद कर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर… 6. वाराणसी में उमसभरी गर्मी से जनता परेशान: 25 जून के बाद आयेगा मानसून, जून माह में सामान्य से 90% कम हुई बारिश पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 25 जून के बाद प्रवेश करने और एक-दो दिन बाद वाराणसी पहुंचने की संभावना है। प्री-मानसून बारिश में 90 फीसदी की कमी और बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पढ़िए पूरी खबर… 7. सरकारी नौकरी पाने के लिए दादी को जहर दिया: खाने में मिलाकर दिया, अस्पताल जाते समय बेहोश होकर सड़क पर गिरीं; पति-पत्नी गिरफ्तार मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लालच में एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर दादी को खाने में जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पोती रबीना और उसके पति मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लोहता थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… 8. पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी का बड़ा एक्शन: ट्रांसफार्मर जलने पर XEN और 2 SDO से 10.34 लाख की वसूली, विभागीय कार्रवाई भी होगी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभु कुमार ने ट्रांसफार्मरों के रखरखाव में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक अधिशासी अभियंता और दो एसडीओ के वेतन से करीब 10.34 लाख रुपए की वसूली के आदेश दिए हैं। तीनों अधिकारियों को आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर.. 9. IPL में करोड़ों की सट्टेबाजी के 11 आरोपियों को जमानत: वाराणसी में 1 जून को गिरफ्तारी के बाद भेजा था जेल, 50-50 हजार के बांड पर रिहा IPL मैचों पर करोड़ों की ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपितों को कोर्ट से राहत मिल गई। जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने सभी आरोपितों को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें और बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। 1 जून को सभी आरोपियों को टकटकपुर के सिद्धि हाईट्स के बेसमेंट से गिरफ्तार किया गया था। पढ़िए पूरी खबर… 10. दालमंडी से उठा 5 मोहर्रम का जुलूस: टूटी गलियों से होकर गुजरा, गूंजी सदा-ए-या हुसैन, रामनगर में उठा काशी नरेश की मन्नत का दुलदुल पांच मोहर्रम पर देर रात दालमंडी से सैकड़ों साल पुराना अलम और दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस मलबे और उफनते सीवर के बीच अपने कदीमी रास्तों से होते हुए देर रात लल्लापुरा के दरगाह फातमान पहुंचा। वहीं, रामनगर में काशी नरेश महाराज बलवंत सिंह की मन्नत का 350 साल पुराना दुलदुल का जुलूस भी निकला। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कैनविज कंपनी का CEO भगोड़ा घोषित:25 हजार का इनाम तय, 800 करोड़ की ठगी का आरोप, 60 FIR
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड में सोनीपत के युवक की मौत:इकलौत बेटा, मां को आखिरी कॉल, बोला-आग लग गई, अब जिन्दा नहीं बचेंगे; 8 दिन पहले ही नौकरी लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment