Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ हाईकोर्ट ने भरवारा आरओबी भूमि अधिग्रहण रद्द किया:प्रक्रिया में खामियां बताईं, 2 सप्ताह में नई अधिसूचना जारी करने के निर्देश

    9 hours ago

    1

    0

    गोमती नगर स्थित भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अधिग्रहण प्रक्रिया में गंभीर प्रक्रियागत खामियां पाईं। न्यायालय ने राज्य सरकार को धारा-11 के तहत नई या संशोधित अधिसूचना जारी कर कानून के अनुसार पूरी कार्रवाई दोबारा करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने जनहित याचिका व अन्य याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान पारित किया। न्यायालय ने पाया कि प्रारंभिक अधिसूचना में भूमि अधिग्रहण से किसी परिवार के विस्थापन न होने का उल्लेख था, जबकि सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) रिपोर्ट इसके विपरीत थी। इस विसंगति के कारण, बिना समुचित विचार के जारी अधिसूचना और उसके आधार पर की गई पूरी अधिग्रहण प्रक्रिया कानूनी मानकों पर खरी नहीं उतरती। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि भरवारा आरओबी का निर्माण शहर के यातायात और जनहित के लिए आवश्यक है, परंतु प्रभावित लोगों के कानूनी अधिकारों से समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए, सरकार को आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने के दो सप्ताह के भीतर धारा-11 के तहत नई या संशोधित अधिसूचना जारी कर अधिग्रहण प्रक्रिया पुनः शुरू करनी होगी। हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया छह माह के भीतर संपन्न की जाए। इसके अतिरिक्त, परियोजना की प्रगति पर निगरानी रखने के लिए स्वतः संज्ञान जनहित याचिका दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी जिलाध्यक्ष के जेठ पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:खेत पर हुए विवाद के दौरान हंसिए से फाड़ दिया था पेट
    Next Article
    लखनऊ कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह:छात्राओं के लिए क्विज और वार्ता का आयोजन, विशेषज्ञ ने पोषण की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment