Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह:छात्राओं के लिए क्विज और वार्ता का आयोजन, विशेषज्ञ ने पोषण की जानकारी दी

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के श्री गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग ने नानक सभागार में एक क्विज प्रतियोगिता और जागरूकता वार्ता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्तनपान, मातृ पोषण और शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सामुदायिक पोषण विशेषज्ञ एवं मुख्य कार्यक्रम अधिकारी रानू सिंह ने स्तनपान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तनपान शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, साथ ही यह मां के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। छात्राओं ने सवाल पूछे और शंकाओं का समाधान किया रानू सिंह ने स्तनपान की सही तकनीक, संतुलित पोषण, पारिवारिक सहयोग और इससे जुड़े सामान्य भ्रमों के बारे में जागरूक किया । उन्होंने जोर दिया कि जागरूकता बढ़ाकर ही सफल स्तनपान की आदतों को बढ़ावा दिया जा सकता है। वार्ता के बाद एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने सक्रिय रूप से सवाल पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान किया। क्विज प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया इस कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या डॉ. सुरभि गर्ग के नेतृत्व में हुआ। डॉ. रंजीत कौर, डॉ. सुनीता सरन, डॉ. ज़ैनब और डॉ. शाहीन ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने अंत में कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने भरवारा आरओबी भूमि अधिग्रहण रद्द किया:प्रक्रिया में खामियां बताईं, 2 सप्ताह में नई अधिसूचना जारी करने के निर्देश
    Next Article
    संभल में फर्जी बीमा घोटाले में भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार:बीमा कराकर खुद को नॉमिनी दिखाते थे, जिंदा को मृत दिखाकर 2 लाख हड़पे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment