Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ होकर तीन रूटों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें:18 नवंबर को सहरसा, बरौनी और रक्सौल से होंगी रवाना; जनरल-स्लीपर कोच की मिलेगी सुविधा

    1 hour ago

    1

    0

    त्योहार खत्म होने के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 18 नवंबर को अलग-अलग स्टेशनों से रवाना होंगी और लखनऊ होकर गुजरेंगी। इनमें सहरसा-अमृतसर, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस और रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच की व्यवस्था की है। सहरसा-अमृतसर स्पेशल में सिर्फ जनरल कोच ट्रेन नंबर 05517 सहरसा-अमृतसर अनारक्षित पूजा स्पेशल 18 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सिवान, देवरिया और गोरखपुर होते हुए 19 नवंबर को सुबह 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जालंधर सिटी होते हुए रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05518 अमृतसर-सहरसा स्पेशल 20 नवंबर को सुबह 4 बजे अमृतसर से चलेगी। यह उसी रूट से होते हुए शाम 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन में सिर्फ जनरल कोच होंगे। रक्सौल-प्रतापनगर में 10 स्लीपर कोच ट्रेन नंबर 05583 रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से रवाना होगी। यह सिकटा, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा और बाराबंकी होते हुए रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद और गोधरा होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह और एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। बरौनी-बांद्रा स्पेशल रात 11:20 बजे पहुंचेगी ट्रेन नंबर 05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 8 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा और बाराबंकी होते हुए रात 11:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, विदिशा, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, भेस्तान, वापी और बोरीवली होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के 10 और जनरल के छह कोच लगाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी:375 आपत्तियों के बाद 10 स्कूल सूची से हटे, जिले में अब 156 केंद्र, 21 तक फिर मांगी आपत्तियां
    Next Article
    कोहरे से पहले हाईवे पर नौ जगह लगाई गईं हाईमास्ट-लाइटें:गाजीपुर में 12 ब्लैक स्पॉट पर इंतजाम, कट-तिराहों पर लगेंगी रंबल स्ट्रिप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment